चरखी दादरी के 20 गांवों में होगा बिजली आपूर्ति में सुधार, नवंबर में शुरू होगा गोठड़ा पॉवर सब- स्टेशन

चरखी दादरी | हरियाणा के चरखी दादरी जिले के करीब 2 दर्जन गांवों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. 2 साल के लंबे इंतजार के बाद गांव गोठड़ा में निर्माणाधीन 33 kVA क्षमता का सब- स्टेशन इसी साल नवंबर महीने में बनकर तैयार हो जायेगा. इस सब- स्टेशन से 5 और नए फीडर चालू हो जाएंगे, जिससे 20 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति में व्याप्त स्तर पर सुधार देखने को मिलेगा.

Transfermer Bijli

लंबे बिजली कटों से मिलेगी मुक्ति

फिलहाल, गोठड़ा क्षेत्र के गांंवों में इस समय मकड़ाना- मकड़ानी पाॅवर सब- स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन इस क्षेत्र में बिजली आधारित ट्यूबवेल कनेक्शनों की संख्या अधिक है. ऐसे में लोड ज्यादा होने पर लाइन ब्रेक डाउन कर जाती है, जिससे दिनभर बिजली आती ठप्प रहती है. बिजली कर्मचारियों को खासकर रात के समय पेट्रोलिंग करते समय खेतों से गुजर रहीं लाइनों के कारण ज्यादा कठिनाई होती है.

वहीं, बिजली विभाग का शेड्यूल भी चरमरा जाता है. फॉल्ट ज्यादा आने की वजह से मुश्किल से आपूर्ति 3 से 4 घंटे हो पाती है. ऐसे में गोठड़ा गांव में नया पाॅवर सब- स्टेशन तैयार होने पर मकड़ानी- मकड़ाना पाॅवर सब- स्टेशनों का लोड और कम हो जाएगा. इससे करीब 20 गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा.

बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए बिजली निगम की ओर से प्रत्येक साल कार्य योजना तैयार होती हैं. गोठड़ा पाॅवर सब- स्टेशन निर्माण कार्य योजना को पूरा होने में 2 साल का समय लग रहा है. जिला के गांव मोरवाला सब- स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर 10 MvA की जा चुकी है. पिचौपा कलां, मांढ़ी, काकड़ोली सरदारा, डोहका दीना में पाॅवर- स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है- राकेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, चरखी दादरी

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.