कुरुक्षेत्र में सांसद की कार पर हमले में चार गिरफ्तार, भाकियू ने घेरा थाना, तनावपूर्ण माहौल

कुरुक्षेत्र । सांसद नायब सिंह सैनी का घेराव कर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ने के मामले में थाना शाहाबाद पुलिस ने 11 लोगों को नामजद कर व 8,10 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इस मुकदमे में मारपीट और जान से मारने के प्रयास की कई बड़ी धाराएं दर्ज की गई है. पुलिस द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

kurukshetra latest news today

मुख्यमंत्री ने  बताया कुरुक्षेत्र की घटना कों निंदनीय 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भी इस प्रकार की घटनाओं को निंदनीय बताया गया और ऐसे मामलों में कार्रवाई करने के आदेश दिए गए. वही किसानों की गिरफ्तारी की भनक मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के नेता भी वहां पहुंच गए. उन्होंने किसानों को छोड़ने की मांग कर दी. अधिकारियों द्वारा थाने का गेट बंद किया गया. पुलिस अधिकारी थाने के अंदर व किसान बाहर खड़े थे. किसानों द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है कि वे थाने के अंदर घुस सके. सांसद कुरुक्षेत्र नायब सिंह सैनी मंगलवार को नारायणगढ़ से शाहाबाद में इंद्रजीत वासी माजरी मुहल्ला के निवास स्थान पर व्यक्तिगत कार्य के लिए गए थे.

उसी समय भारतीय किसान यूनियन के सदस्य शाहबाद के विधायक रामकरण कला के निवास का घेराव करने के लिए शाहाबाद में इकट्ठा हुए थे. जैसे ही उन्हें सांसद के आने की भनक मिली वे वहां पहुंच गए. सांसद गाड़ी में सवार होकर वापस जाने लगे. उसी समय किसान यूनियन के सदस्यों ने उनकी गाड़ी का घेराव करके नारेबाजी करनी शुरू कर दी थी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.