हरियाणा में मौसम बना परिवर्तनशील, इस तारीख के बाद बदलेगा मिजाज; पढ़ें आज की ताज़ा वेदर अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. मौसम के इस बदलाव से लोग भी असमंजस की स्थिति में नजर आ रहे हैं. दिन में सूरज देवता लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं. वहीं सुबह और शाम ठंड का भी एहसास हो रहा है. आलम ये हो चुका है कि लोग भी ये सोचने को मजबूर हो गए हैं कि अपने कूलर, AC को चलाएं या नहीं. कुल मिलाकर मौसम अभी बना हुआ है.

weather mausam dhup

बरसात के नहीं हैं अभी आसार

प्रदेश में मानसून सीजन बीत जाने के बाद से तापमान में इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अभी आगे भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा. फिलहाल, अभी बरसात के भी आसार नहीं है. 17 अक्टूबर तक यहां बरसात की संभावना न के बराबर है. विभाग का कहना है कि अगले 6 दिन तक मौसम साफ बना रहेगा और बरसात नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

लुढ़केगा पारा

हालांकि, बारिश न होने के बावजूद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके चलते ठंड का भी एहसास होना शुरू हो जाएगा. आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है. कल प्रदेश का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. ऐसे मौसम में बीमारियों के पनपने का खतरा बना रहता है. ऐसा मौसम डेंगू के लिए अनुकूल माना जाता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts