हरियाणा रोडवेज बस में खड़े होकर सफर करने पर नहीं लगेगा टिकट, जानें क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई

चंडीगढ़ | हरियाणा रोडवेज बसों में सफर से संबंधित एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में लिखा गया है कि अब बस में अगर कोई खड़ा होकर यात्रा करेगा, तो उसे टिकट नहीं लेना पड़ेगा. यानि सफर के दौरान आपको सीट नहीं मिलती है, तो आपको टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी. इस वायरल मैसेज पर सूबे के परिवहन मंत्री अनिल विज (Anil Vij) का बयान सामने आया है.

Anil Vij

परिवहन मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण

हरियाणा की BJP सरकार में परिवहन मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फ्री सफर के मैसेज पर स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया संदेश का खंडन करते हुए कहा कि कुछ भ्रम फैलाये जा रहे थे कि बस में अगर कोई खड़ा होकर यात्रा करेगा, तो उसे टिकट नहीं लेना पड़ेगा, जबकि ऐसा कुछ नहीं है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आधारहीन बातें चलती रहती है. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. इसके साथ ही, अनिल विज ने इस मैसेज का खंडन किया और कहा कि सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.