दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा सर्दी का दौर, हरियाणा में 3 नवंबर तक रहेगा मौसम साफ; पढ़ें ताजा भविष्यवाणी

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली जहरीली हवा की चादर से ढक गई है. दिवाली से पहले ही यहाँ की हवा में सांस लेना दुर्भर हो रहा है. त्वचा संबंधी समस्याएं और आंखों में जलन जैसी दिक्कतों से आम जनता को 2- 4 होना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी लोगों को जरूर राहत दे सकती है.

Sardi Ka Mausam Weather

दरअसल, 15 नवंबर के बाद से राजधानी के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. इसके बाद, शहर में हल्की सर्दी की शुरुआत हो जाएगी. इसके साथ ही, प्रदूषण से भी कुछ राहत मिलने के आसार हैं.

आज ऐसा रहेगा मौसम

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 29 अक्टूबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है. दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है. सुबह और शाम आसमान में धुंध छाने और दोपहर में धूप निकलने के आसार बने हुए हैं. आने वाले 2 दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा. इस महीने के आखिरी सप्ताह में भी गर्मी का सितम ऐसे ही बरकरार है.

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 28 अक्टूबर सोमवार को राजधानी की वायु गुणवत्ता काफी खराब श्रेणी में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राजधानी में बीते 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI शाम 4 बजे 304 नोट किया गया. रविवार को यह 355 था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ई- रिक्शा चालकों के लिए नया नियम, लाइसेंस से पहले लेना होगा प्रशिक्षण

हरियाणा में रहेगा मौसम साफ

आज 29 अक्टूबर को राजधानी से सटे हरियाणा में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा. ग्रामीण इलाकों में सुबह- शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो सकता है. IMD चंडीगढ़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर से 30 नवंबर के दौरान यहाँ मौसम साफ बना रहेगा. इस दौरान बारिश की संभावना भी न के बराबर है.

आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा. कल 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts