दिपावली पर महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम; फटाफट चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली | त्योहारी सीजन का जश्न मना रहे लोगों को महंगाई का जबरदस्त झटका लगा है. बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा कर दिया है. 1 नवंबर यानि आज से कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है. बता दें कि लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है.

LPG Cylinder

 

कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत

सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर को 62 रूपए महंगा कर दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1802 रूपए हो गई है जबकि पहले कीमत 1740 रूपए थी. यानि राजधानी में सिलेंडर 62 रूपए महंगा हुआ है.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1754.50 रूपए हो गई है जबकि पहले 1692.50 रूपए में सिलेंडर मिलता था. कोलकाता में 1850 रूपए से बढ़कर नई कीमत 1911.50 रूपए हो गई है. वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1964.50 रूपए हो गई है. जबकि पहले यह कीमत 1903 रूपए थी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

घरेलू गैस सिलेंडर पर राहत बरकरार

आज नवंबर महीने के पहले ही दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है लेकिन आमजन के लिए राहत भरी खबर यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है. मौजूदा समय में देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 803 रुपए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.