दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप पर पहुंचा दिल्ली; पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश भी रह गए पीछे

नई दिल्ली | लगातार चौथी बार ऐसा हुआ है कि दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी के दौर पर दिल्ली का नाम सामने आया है. स्विस कंपनी ‘आईक्यू एयर’ द्वारा जारी किए गए विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार वायु प्रदूषण के चलते राजधानी दिल्ली विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. हालांकि, दिवाली के बाद हवाओं के चलते प्रदूषण की स्थिति थोड़ी ठीक जरूर हुई है, लेकिन फिर भी वायु गुणवत्ता को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता.

Pollution

पड़ोसी देशों का ऐसा रहा हाल

रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि हर साल देश औसतन सालाना PM 2.5 स्तर के आधार पर विश्व भर में तीसरे स्थान पर रहता है. वर्ल्ड लेवल पर जारी की गई इस वैश्विक रिपोर्ट में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का लाहौर दूसरे, चीन का बीजिंग तीसरे और बांग्लादेश का ढाका चौथे, मुंबई छठे, नेपाल का काठमांडू 7वें स्थान पर रहा है. साल 2022 में दिल्ली का पीएम 2.5 लेवल 89.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था. यह अगले ही साल 2023 में 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

हर साल हो रहा हाल बेहाल

हर साल त्योहारों का मौसम अक्टूबर के आसपास शुरू हो जाता है. यह वही समय होता है, जब प्रदूषण की समस्या भी गंभीर रूप धारण कर लेती है. हर साल दिल्लीवासियों के लिए प्रदूषण गहरी चिंता का विषय बनता है. राजधानी से सटे पड़ोसी राज्यों खासकर हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली को वायु प्रदूषण के प्रमुख कारकों में से एक माना जाता है. प्रशासन के तमाम दावों और प्रयासों के बावजूद इन घटनाओं पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts