हरियाणा में हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन ऐसा रहेगा समां; पढ़ें ताज़ा Weather Update

चंडीगढ़ | मॉनसून सीजन बीत जाने के बाद से ही हरियाणा में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया. सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस की जा रही है. हालांकि, दिन के समय गर्मी का भी एहसास हो रहा है. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की मानें, तो बीता अक्टूबर का महीना पिछले 123 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा.

Sardi Cold Weather 1

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज 3 अक्टूबर को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड द्वारा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया गया कि आमतौर पर 7 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान हल्की गति से उतरी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. इन सबके प्रभाव के चलते राज्य में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

दिवाली के बावजूद मिली प्रदूषण से राहत

आने वाले कुछ समय में पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ने का असर मैदानी राज्यों में भी देखने को मिलेगा. हालांकि, मौसम विभाग द्वारा पहले ही बताया जा चुका है कि अबकी बार नवंबर में भी ज्यादा ठंड नहीं होगी.

दूसरी तरफ वायु प्रदूषण का दंश झेल रहे हरियाणा प्रदेश को दिवाली के बावजूद राहत मिलती नजर आई. ज्यादातर जिलों में AQI 300 के आसपास दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान कम होने से हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी. इससे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ेगा. 4 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ बना रहेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts