चंडीगढ़ से जम्मू और बैंगलुरु के लिए शुरू होगी हवाई सेवाएं, फटाफट देखें पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़ | सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ से एक अच्छी खबर सामने आई है. विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद चंडीगढ़ से जम्मू और बैंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है. 20 नवंबर से इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चंडीगढ़ से जम्मू व बैंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी.

Flight Aeroplan

वैष्णो देवी का सफर होगा आसान

यह फ्लाइट सुबह बैंगलूरू से जम्मू जाएगी और वहां से सीधे चंडीगढ़ आएगी. फिर चंडीगढ़ से जम्मू और वहां से वापस बैंगलूरू जाएगी. चंडीगढ़-  बैंगलूरू के बीच फ्लाइट संचालित होने से श्री माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा मिलेगा क्योंकि वे कुछ ही घंटों में बैंगलूरू से कटरा पहुंच जाएंगे.

बता दें कि जम्मू- चंडीगढ़ के बीच लंबे समय से फ्लाइट सेवा शुरू करने की मांग उठ रही थी लेकिन कभी हवाई जहाज तो कभी यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से हवाई सेवा शुरू नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब यात्रियों को न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि बैंगलूरू के लिए फ्लाइट सेवा का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

ये रहेगा शेड्यूल

इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6495 सुबह 9:10 बजे बैंगलूरू से जम्मू आएगी. जम्मू से फ्लाइट नंबर 6E 229 चंडीगढ़ के लिए सुबह 9:40 बजे रवाना होगी. चंडीगढ़ से फ्लाइट नंबर 6E 6871 दोपहर 12:05 बजे जम्मू आएगी और फिर जम्मू से 6E 6496 बैंगलूरू के लिए दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.