मोदी सरकार ने इन कर्मचारियों को सुनाई खुशखबरी, DA में बढ़ोतरी का दिया तोहफा

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने 5वें और 6ठे वेतन आयोग के अनुसार, वेतन ले रहे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. मोदी सरकार ने इन केंद्रीय कर्मचारियों और केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी कर दी है. बढ़े हुए DA का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा.

Rupees Money

DA में हूई इतनी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने छठे वेतन आयोग के तहत केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7% की बढ़ोतरी की है. यानि अब DA 239 प्रतिशत से बढ़कर 246 प्रतिशत हो गया है. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को उनके मूल वेतन पर 246% की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा.

12 प्रतिशत की बढ़ोतरी

5वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 443% से बढ़ाकर 455 प्रतिशत कर दिया गया है. यानि 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अब इन कर्मचारियों को 455% की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा.

यह भी पढ़े -  भारतीय वायुसेना भर्ती में बड़ा अपडेट, अब AI और Data Science वाले भी कर सकेंगे आवेदन

7वे वेतन आयोग के तहत DA में बढ़ोतरी

केंद्र की मोदी सरकार ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनभोगी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया है. इसका लाभ भी 1 जुलाई 2024 से मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.