खुशखबरी: Phase-4 के लिए 6 कोच वाली पहली मेट्रो ट्रेन पहुंची दिल्ली, इन तीन रूटों पर होगा संचालन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने खुशखबरी दी है कि दिल्‍ली मेट्रो Phase- 4 के लिए 6 कोच वाली पहली ट्रेन दिल्‍ली पहुंच चुकी हैं और Phase- 4 के तहत बन रहे नए कॉरिडोर पर ट्रेन का ऑपरेशन जल्‍द से जल्‍द शुरू करने की योजना है.

Delhi Metro

DMRC ने बताया कि दिल्ली पहुंची 6 कोच वाली मेट्रो ट्रेन को मुकुंदपुर डिपो में रखा गया है और तमाम तरह की छानबीन तथा जांच के बाद इसे पटरियों पर संचालन के लिए उतारा जाएगा. मेट्रो के इस अत्‍याधुनिक कोच का निर्माण एल्‍स्‍टॉम के श्रीसिटी (चेन्‍नई) स्थित फैसिलिटी में किया गया है.

इन रूटों पर होगा संचालन

डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा है कि Phase- 4 के लिए कुल 312 मेट्रो कोच का आर्डर दिया गया है. इस चरण में सभी मेट्रो ट्रेनें 6 कोच वाली होंगी और ऐसी कुल 52 ट्रेनों की व्‍यवस्‍था की जा रही है. मजलिस पार्क से मौजपुर, जनकपुरी वेस्‍ट से आरके आश्रम मार्ग और तुगलकाबाद से दिल्‍ली एयरोसिटी कॉरिडोर पर इन ट्रेनों को संचालित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

बिना ड्राइवर के दौड़ेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो Phase- 4 के लिए बनाई जा रही सभी ट्रेनें GOA 4 ड्राइवरलेस फीचर से लैस होंगी. इन ट्रेनों की अधिकतम गति 95 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि ऑपरेशनल स्‍पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. DMRC का कहना है कि दिल्ली–  एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों तक मेट्रो की पहुंच बनाना और मेट्रो के जरिए आमजन को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मुहैया कराना सबसे बड़ा लक्ष्य रखा गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.