लीविंग सर्टिफिकेट के लिए पेंशनर्स को नहीं काटने होंगे चक्कर, डाकघर से घर बैठे मिलेगी यह सुविधा

चंडीगढ़ | बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. इन लोगों को लीविंग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए यहां-वहां भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होगी. बता दें कि डाकघर ने घर-घर जाकर बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए लीविंग सर्टिफिकेट देने की व्यवस्था शुरू कर दी है.

Pension

घर बैठे उठाएं सुविधा का लाभ

बुजुर्ग पेंशनर्स द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते ही डाक विभाग द्वारा घर पहुंचकर उन्हें इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा. इसके लिए डाक विभाग द्वारा 70 रूपए शुल्क लिया जा रहा है. यमुनानगर जिले की बात करें तो यहां 200 से ज्यादा बुजुर्ग पेंशनर्स डाक विभाग की इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं.

पेंशनर्स को देनी होगी ये जानकारी

भारतीय डाक विभाग की ओर से बुजुर्ग पेंशनर्स की सुविधा के लिए एक नई डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सेवा की शुरुआत की है. यह सेवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से संचालित की जा रही है.

इसके तहत डाकिया पेंशनभोगी के दिए गए एड्रेस पर जाकर आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण- पत्र जारी करेंगे. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पेंशनर्स को केवल आधार कार्ड नंबर और पेंशन का विवरण देना होगा. प्रमाण- पत्र बनने के बाद पेंशनभोगी को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

नजदीकी डाकघर से करें संपर्क

इसके माध्यम से केंद्रीय, राज्य और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सभी पेंशन भोगियों को अब जीवन प्रमाण- पत्र प्राप्त करने के बाद कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पेंशनर्स अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.