Haryana Weather Update: ठंड से हिसार में बने कश्मीर जैसे हालात, आज से बदलेगा मौसम

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में अभी तक हल्की ठंड महसूस हो रही थी, लेकिन अब दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने अच्छी खासी ठंड पड़ने के अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस महीने में तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी. पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर राज्य में भी देखने को मिल रहा है. रात और सुबह ठंड अच्छी- खासी ठंड का एहसास हो रहा है. हालांकि, धूप खेलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है.

Sardi Ka Mausam Weather

आज से बदलेगा मौसम

आज 30 नवंबर से एक नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और ठंड का स्तर भी बढ़ेगा. 2 दिसंबर तक इसी प्रकार खुश्क मौसम रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इसके बाद, 1 व 2 दिसंबर को हवा की दिशा में परिवर्तन होने से बादलवाही देखने को मिलेंगे जिससे रात्रि तापमान में गिरावट आएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

हिसार रहा सबसे ठंडा

प्रदेश के हिसार जिले में सबसे ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. यहाँ न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया. हिसार के जैसा ही हाल बाकी शहरों का भी रहा. यहाँ का न्यनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. गुरुग्राम जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहाँ का तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts