हरियाणा में तापमान में गिरावट का दौर जारी, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाए तैयार; इन जिलों में छाएगा कोहरा

चंडीगढ़ | हरियाणा में धीरे- धीरे ठंड अपना पैर (Haryana Weather Updates) पसारना शुरू कर चुकी है. बात करें अगर बीते 24 घंटे की तो इस दौरान दिन के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई. सबसे कम तापमान रोहतक में 23.5 और सबसे ज्यादा तापमान सिरसा में 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं रात के तापमान में 0.6 डिग्री का इजाफा देखने को मिला.

PARDUSHAN

2 दिसंबर तक रहेगा मौसम खुश्क

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में आमतौर पर 2 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा. इस दौरान बादलवाही छाने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आज 1 दिसंबर को प्रदेश का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

इन जिलों में छाएगा कोहरा

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने जानकारी दी कि पक्षिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर तो पड़ेगा. साथ ही, तेज ठंडी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों पर भी इसका असर पड़ना तय है.

आज 1 दिसंबर को अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह और शाम हल्का कोहरा छाने की संभावना बताई गई है. इस दौरान विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर के बीच दर्ज किए जाने की संभावना है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts