RBI ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, बिना कोई संपत्ति गिरवी रखे मिलेगा 2 लाख तक का लोन

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. अब किसान बिना किसी गारंटी के 2 लाख रुपये तक का कृषि लोन ले सकेंगे, जबकि पहले यह सीमा 1.6 लाख रूपए थी. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और कृषि लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इस फैसले से छोटे और सीमांत किसानों को काफी फायदा होगा.

rbi

नियम में बदलाव

बिना गारंटी का कृषि लोन वह लोन होता है जो किसानों को बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे दिया जाता है. पहले किसानों को लोन लेने के लिए अपनी जमीन या अन्य संपत्ति को गिरवी रखना होता था, लेकिन अब यह नियम बदल गया है और किसान बिना किसी गारंटी के लोन ले सकेंगे.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

इस वजह से लिया फैसला

RBI ने यह फैसला किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लिया है. इस फैसले से किसानों को खेती के लिए जरूरी लागत जैसे बीज, खाद और सिंचाई आदि के लिए आसानी से लोन मिल सकेगा.

कब से लागू होगा यह नियम

आरबीआई जल्द ही इस संबंध में एक अधिसूचना जारी करेगा, जिसके बाद यह नियम लागू हो जाएगा. किसानों को लोन लेने के लिए अपने नजदीकी बैंक या सहकारी समिति में संपर्क करना होगा. उन्हें कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे. केंद्र सरकार के इस फैसले से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.