केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 53 फीसदी DA के बाद सरकार ने बढ़ाए 2 और भत्ते

नई दिल्ली | नए साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक साथ 2 बड़ी खुशखबरी सामने आई है. महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी यानि 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के बाद केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के दो और भत्ते बढ़ा दिए हैं. इससे इन केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होने वाली है.

Rupees Money

50% DA पर भत्तों में बढ़ोतरी

सातवे वेतन आयोग के अनुसार, जब DA 50% या उससे ज्यादा हो जाता है तो अन्य भत्तों में 25% की बढ़ोतरी की सिफारिश की जाती है. इसके तहत, 1 जनवरी 2024 से 13 प्रमुख भत्तों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू की गई है. अब महंगाई भत्ता के अलावा 2 नए भत्ते बढ़ाने की घोषणा की गई है.

ड्रेस और नर्सिंग भत्ते में बढ़ोतरी

सितंबर 2024 में ड्रेस अलाउंस और नर्सिंग अलाउंस में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी.

यह भी पढ़े -  Electricity Ombudsman Delhi Jobs: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

ड्रेस अलाउंसः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 17 सितंबर 2024 के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार जब DA 50% तक बढ़ता है, तो ड्रेस अलाउंस में 25% की बढ़ोतरी की जाती है.

नर्सिंग अलाउंसः सभी सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरी में कार्यरत नर्सों को यह भत्ता दिया जाता है. मंत्रालय के अनुसार, DA के 50% होने पर नर्सिंग अलाउंस में भी 25% की बढ़ोतरी की जाती है. यह निर्देश केंद्रीय अस्पतालों, जैसे AIIMS, PGIMER, JIPMER आदि के लिए भी लागू है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.