जंगल सफारी- समुद्र की सैर करवाकर 3 राज्यों के जंगल से गुजरेगा ये हाईवे, केवल 7 घंटे में नपेगी 14 घंटे की दूरी

नई दिल्ली | देशभर में सड़कों के जाल को सघन बनाने की दिशा में सरकार निरंतर अग्रसर है. इसी कड़ी में आए दिन नए हाईटेक हाईवे तैयार किए जा रहे हैं. कई एक्सप्रेसवे दुर्गम इलाकों से भी होकर गुजर रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसे हाईवे के बारे में जानकारी देंगे, जो न केवल घने जंगलों से होकर गुजरेगा, बल्कि समुद्र के किनारे तक जाएगा. जिस एक्सप्रेसवे कि हम बात कर रहे हैं, वह है साल 2022 से रायपुर और विशाखापट्टनम के बीच बन रहा सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे.

Raipur Vizag

रायपुर और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी होगी कम

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद रायपुर और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी 125 किलोमीटर कम हो जाएगी. इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी महज 7 घंटे में नापी जा सकेगी. इसके बनने का फायदा तीन राज्य के लोगों उठा पाएंगे. उम्मीद है कि अगले साल तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. 6 लेन का यह एक्सप्रेसवे छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश को आपस में जोड़ने का काम करेगा.

यह भी पढ़े -  भारतीय रेलवे की भर्तियों में बड़ा बदलाव, ट्रायल के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा

464 किलोमीटर होगी लम्बाई

464 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे घने जंगलों और खूबसूरत पहाड़ों के बीच से होकर गुजरेगा. इसे पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल सिस्टम के तहत तैयार किया जा रहा है. रायपुर में स्थित अभनपुर से निकलकर यह कॉरिडोर वाईजैग के सबवरम के पास खत्म होगा. यहाँ से गुजरने वालों को यह किसी हिल स्‍टेशन की सैर करने जैसा अनुभव प्रदान करेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts