हरियाणा सरकार की योजनाओं का चाहिए लाभ, तो फैमिली आईडी में फटाफट निपटाएं यह काम

चंडीगढ़ | हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. यदि आप भी सरकारी योजनाओं के लाभ को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आपको फैमिली आईडी में इनकम वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा. इसके बाद ही, आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे.

Family ID PPP Haryana

फैमिली आईडी से बीपीएल लिस्ट जारी

प्रदेश सरकार आपके द्वारा बताई गई इनकम पर विचार नहीं करती है, बल्कि आपकी इनकम को जांचा जाता है. जब से परिवार पहचान पत्र से BPL लिस्ट जारी हुई है तब से बहुत से परिवारों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि सरकार ने फैमिली आईडी के जरिए बीपीएल लिस्ट जारी करते हुए बहुत से परिवारों के राशनकार्ड काट दिए हैं.

फैमिली आईडी पोर्टल पर नया ऑप्शन

जिन परिवारों के राशनकार्ड काटे गए हैं, वो जानना चाहते हैं कि आखिर किस वजह से उनके राशनकार्ड काटे गए हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने फैमिली आईडी पोर्टल पर नए ऑप्शन को जारी किया है. जिसके जरिए आप फैमिली आईडी में देख पाएंगे कि आपकी कितनी इनकम वेरिफाई हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

पहले ऐसा कोई ऑप्शन नहीं था और ना ही किसी को पता चल पाता था कि उसकी फैमिली आईडी में कितनी इनकम वेरिफाई है. लोग अपने द्वारा लिखी गई इनकम को सही मानते थे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.