वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए पर क्या फिर से मिलेगी छूट? सरकार ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली | कोविड काल के बाद से ही भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को मिलने वाली कई रियायतों पर रोक लगा दी थी. इसमें वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट भी शामिल हैं. वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय रेलवे क्या दोबारा से इस छूट का लाभ देगा, इसको लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में प्रश्न किया गया है.

rail mantri

रेलवे ने दिया ये जवाब

वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट को रोक दिया गया था. क्या रेलवे मंत्रालय इस छूट को वापस देने पर कोई विचार कर रहा है या नहीं? क्या इसे लेकर कोई फैसला हुआ है? इस सवाल के जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल देश में दिव्यांगों की 4 श्रेणी, मरीजों की 11 श्रेणी और स्टूडेंट्स की 8 श्रेणी को छूट दी जा रही है.

मंत्रालय ने दिया उदाहरण

रेलवे मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा कि साल 2022- 23 में रेल मंत्रालय की तरफ से ट्रेन में सफर करने वाले तमाम यात्रियों पर सब्सिडी के रूप में 56,993 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. मंत्रालय ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर रेलवे एक यात्री को 100 रुपए की सुविधा देता है, तो उस यात्री से टिकट की 46% कम कीमत यानि सिर्फ 54 रुपये ही वसूल करता है. इस लिहाज से 100 रुपये के एक टिकट पर यात्रियों को करीब 46 रुपये की छूट रेलवे की तरफ से पहले से ही दी जा रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

रेलवे मंत्रालय ने कहा है कि कोशिश यही है कि वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा किया जाए. ऐसे में कोशिश की जाती है कि वरिष्ठ नागरिकों को नीचे की सीट (लोअर सीट) ही दी जाए, जिससे उनका सफर आरामदायक हो सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.