दिल्ली में महिलाओं को कब से मिलेंगे प्रति महीना 1000 रूपए और क्या रहेगी शर्तें, जानें

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लागू करने का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को प्रति महीने 1,000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटती है, तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी.

Mahila

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर काम शुरू

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि सरकार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर काम कर रही है. इसलिए इस योजना को 10 से 15 दिनों में शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के अंत से पहले 31 मार्च 2025 तक महिलाओं को इस योजना के तहत एक या दो किस्तें मिलेंगी.

हमने अपना वादा पूरा किया: आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि हमने महिलाओं को 1,000 रुपये की सहायता देने का अपना वादा पूरा किया है. विपक्ष द्वारा इस पहल को बाधित करने के सभी प्रयासों के बावजूद हमने इसे सफलतापूर्वक लागू किया है. उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें छोटी- छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर ना रहना पड़े.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र की वे सभी महिलाएं, जो 12 दिसंबर 2024 को दिल्ली की निवासी हैं और वोटर हैं, उन्हें मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ मिलेगा. चार केटेगरी की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

  • सेवारत सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के दायरे से बाहर रखा गया है. चाहे वह दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार या फिर एमसीडी की कर्मचारी हो.
  • विधायक, सांसद और पार्षद महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • इनकम टैक्स पेयर्स महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • वृद्धावस्था या फिर विधवा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ उठा रही महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.