हरियाणा में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित, 21 दिसंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

चंडीगढ़ | हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की ओर जारी आदेशों के तहत 20 से 22 दिसंबर 2024 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा और 21 दिसंबर को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.

School Holidays

कल होगा अंतिम संस्कार

राजकीय शोक के दौरान के समय में पूरे हरियाणा में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है. इस दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चौटाला में होगा.

ओमप्रकाश चौटाला ने ली अंतिम सांस

हरियाणा के 5 बार के मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली है. डॉक्टरों ने ओम प्रकाश चौटाला की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है. कल सुबह 8 से 2 बजे तक सिरसा के तेजा खेड़ा फार्म पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और दोपहर 3 बजे उनको मुखाग्नि दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.