हरियाणा में रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 10 दिन तक रद्द रहेगी दिल्ली आने वाली ये ट्रेनें

फरीदाबाद | हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद से दिल्ली के लिए सफर करने वाले रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है. रेलवे विभाग ने पांच शटल ट्रेनों को 10 दिन के लिए रद्द कर दिया है. बता दें कि दिल्ली डिवीजन के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है.

Indian Railway Train

प्रभावित रहेगी ट्रेनें

3 शटल ट्रेनें अपने गंतव्य स्थान तक सफर नहीं करेगी. अर्थात इन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर संचालित किया जाएगा. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों का संचालन 7 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक प्रभावित रहेगा.

3 एक्सप्रेस ट्रेनें भी रहेगी प्रभावित

दूसरी ओर झांसी मंडल के संदलपुर आंतरी रेलवे स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य चलने की वजह से फरीदाबाद सेक्शन से होकर आवागमन करने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 22 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा.

प्रभावित ट्रेनों की सूची

रेल अधीक्षक डीएस भंडारी ने बताया कि शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइनों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा. यह कार्य 26 दिसंबर से शुरू होकर अगले साल 16 जनवरी तक चलेगा. ऐसे में सभी ट्रेनों का संचालन संभव नहीं होगा, जिस वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

उन्होंने बताया कि शकूरबस्ती से चलकर पलवल जाने वाली ट्रेन नंबर 04408 शटल, 04410 शकूरबस्ती- पलवल शटल, 04445 पलवल- शकूरबस्ती शटल, 04915 बल्लभगढ़- शकूरबस्ती और 04421 पलवल- शकूरबस्ती शटल 7 से 16 जनवरी तक नई दिल्ली के आगे कैंसिल रहेगी. जबकि ट्रेन नंबर 04437, पलवल- शकूरबस्ती शटल 120 मिनट तक ठहराव कर संचालित की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.