नई दिल्ली | कल यानि 22 दिसंबर 2024 को ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) का आयोजन होने जा रहा है. पहले इस परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर को होना था मगर बाद में इसकी तारीख बदलकर 22 दिसंबर कर दी गई. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं, उन्हें कुछ जरूरी बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. अन्यथा, उन्हें एग्जाम के समय कुछ परेशानी हो सकती है.
आज हम आपके लिए परीक्षा से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं. ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो हमारी यह खबर जरूर देखें. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें एग्जाम सेंटर पर कुछ नियमों का पालन करना होगा.
उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
हम आपको इन्हीं नियमों के बारे में बता रहे हैं, ताकि आपको परीक्षा केंद्र पर कोई भी परेशानी ना हो. बताई गए गाइडलाइन को फॉलो नहीं करने पर अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी. सबसे पहले परीक्षा में शामिल होने जा रहे उमीदवारों के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) एक अनिवार्य दस्तावेज है. अभ्यर्थियों को इसे अपने साथ लेकर जाना होगा अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
एडमिट कार्ड में दिए गए समय पर करें सेंटर पर रिपोर्ट
उम्मीदवारों को एक और बात का ध्यान रखना है कि प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के अनुसार ही सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा. देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी. उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड के साथ- साथ एक फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा. उम्मीदवार वोटर कार्ड , आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइवर का लाइसेंस में से कोई भी डॉक्यूमेंट्स ला सकते है.
परीक्षा केंद्र पर इन चीजों के लिए रहेगा बैन
परीक्षा में कैलकुलेटर, इयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन, मोबाइल, कैमरा, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक पेन सहित अन्य चीजें लाने पर पूरी तरह पाबंदी की गई हैं. अगर किसी भी अभ्यर्थी के पास इनमें से कुछ भी मिला तो उसे एग्जाम सेंटर से बाहर कर दिया जाएगा.
परीक्षा में पास होने के लिए लेने होंगे इतने अंक
इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी अंक लेने होंगे. एससी, एसटी कैंडिडेट्स को परीक्षा में पास होने के लिए 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे. परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है.
