नए साल पर दिल्ली वालों को मिलेगी सौगात, मेट्रो- रैपिड रेल और हाईवे का मिलेगा ट्रिपल गिफ्ट

नई दिल्ली | नया साल दिल्ली वालों के लिए और भी ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि नए साल के आगमन पर राजधानी के लोगों को सरकार द्वारा तीन बेहतरीन गिफ्ट दिए जा सकते हैं. दिल्ली में मेट्रो, रैपिड रेल और हाईवे का ट्रिपल गिफ्ट एक साथ दिया जाएगा. इसके लिए तमाम तरह की मीटिंग और निरीक्षक का कार्य चल रहा है.

Rapid Train

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन तीनों ही परियोजनाओं का शुभारंभ किया जा सकता है. फिलहाल, इसका शेड्यूल तय नहीं हुआ है. दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव संपन्न होने हैं, जिसे देखते उक्त परियोजनाओं का जल्दी ही उद्घाटन होने की संभावना बनी हुई है.

मिलेंगे तीन बड़े गिफ्ट

नए साल पर दिल्ली वासियों को जनकपुरी पश्चिम- कृष्णा पार्क मेट्रो सेक्शन (लंबाई 2.2 किलोमीटर), न्यू अशोक नगर- साहिबाबाद RRTS सेक्शन (लंबाई 12 किलोमीटर) और दिल्ली- सहारनपुर हाइवे (दिल्ली सेक्शन- लंबाई 15 किलोमीटर) का तिहरा तोहफा मिलने वाला है. इन तीनों ही प्रोजेक्ट्स के लिए भवन निर्माण व अन्य कार्यों के लिए विभिन्न विभागों में लगातार मीटिंगों का दौर जारी है. साथ ही, विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल बनाने का काम भी चल रहा है. इनके अलावा, प्रधानमंत्री का शेड्यूल भी फिक्स किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

25 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो के होंगे 21 साल पूरे

इन ही तीनों परियोजनाओं से दिल्लीवासियों को काफी लाभ मिलेगा. इनमें से नए मेट्रो स्टेशन को हाल ही में हरी झंडी भी दी जा चुकी है. रैपिड रेल के दिल्ली क्षेत्र पर ट्रायल रन का काम भी शुरू हो चुका है. साथ ही, सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण हो चुका है. बता दें कि 25 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो के ऑपरेशन के 21 साल पूरे होंगे, ऐसे में अगले सप्ताह तक इन प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन की प्लानिंग का काम चल रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts