किसानों को मिलेगा नए साल पर बड़ा तोहफा, इस दिन जारी होगी PM सम्मान निधि की 19वीं किस्त

नई दिल्ली, PM Kisan Yojana | अगर आप भी किसान है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आज की यह खबर सुनकर आप काफी खुश होने वाले हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) से जुड़ी हुई एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जल्द ही, किसानों का 19वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है.

Farmer Kisan

कब जारी होगी 19वीं किस्त

देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जानकारी देते हुए बताया गया कि उनको इस किस्त का लाभ फरवरी महीने में मिलने वाला है हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में अभी तक जानकारी शेयर नहीं की गई है. केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के जरिए किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 2,000 रूपये भेजे जाते हैं, एक साल में किसानों को 6,000 रूपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है. यह राशि एक साथ ना मिलकर हर 4 महीने में 2,000 रूपये मिलते हैं.

इस प्रकार करें नंबर अपडेट

  • इसके लिए सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • यहां पर आपको अपडेट मोबाइल नंबर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है.
  • अब आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर क्लिक करना है.
  • अब आपको सर्च और एडिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • अपने मोबाइल नंबर को एंटर करके अपडेट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है.
यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

इस प्रकार चेक करें स्टेटस

  • इसके लिए सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर जाना है.
  • होम पेज पर आपको नो योर स्टेटस के ऑप्शन पर सेलेक्ट करना है.
  • आपके सामने एक नई विंडो ओपन हो जाएगी
  • अब आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करना है.
  • ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • OTP दर्ज करके आप अपना स्टेटस देख सकते हैं.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.