जींद में रोड़वेज बस ने 4 साल के बच्चे समेत चार लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत

जींद । हरियाणा के जींद जिले में शनिवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस के नीचे कुचले जाने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में चार साल का बच्चा, मां- बेटी और बाइक चला रहा शख्स शामिल हैं. हादसा गांव खापड़ के नजदीक हुआ. मां बेटी और बच्चा कपड़ा खरीदने के लिए उचाना जा रहे थे और तीनों ने गांव के बस अड्डे से बाइक सवार से लिफ्ट ली थी,जो उनके साथ लिफ्ट देने वाले के लिए भी जानलेवा साबित हुई. उचाना थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

JIND ACCIDENT NEWS
उचाना थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान उचाना कलां निवासी 30 वर्षीय सीमा, उसके 4 वर्षीय बेटे ललित ,60 वर्षीय मां रोशनी देवी और लिफ्ट देने वाले बाइक सवार रणधीर सिंह के रूप में हुई है. सीमा अपने बेटे के साथ एक सप्ताह पहले ही अपने मायके गांव कोथ कलां आई थी.

शनिवार को उसकी मां रोशनी देवी कपड़े दिलाने के लिए दोनों मां -बेटे को लेकर उचाना के लिए निकली थी. जब वे तीनों गांव के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे तो गांव में ही किरयाना की दुकान चलाने वाले रणधीर ने उन्हें लिफ्ट दे दी.
जब वह खापड़ गांव के नजदीक पहुंचें तो नरवाना से हांसी की तरफ जा रही जा रही परिवहन समिति की बस ने बाइक को चपेट में ले लिया. इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, चारों की मौत हो चुकी थी. राहगीरों ने हादसे की सूचना उचाना थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार को दी थी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.