नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली में हुई हल्की बुंदाबांदी के बाद प्रदुषण (Pollution) के स्तर में सुधार देखने को मिला है, जिसके बाद GRAP- 4 की पाबंदियां हटा दी गई है. इसके बाद, दिल्ली- NCR में चल रहे तमाम प्रोजक्ट्स जैसे फ्लाईओवर, हाईवे, सड़कों को बनाने के काम को फिर से हरी झंडी दिखा दी जाएगी.
दिल्ली- एनसीआर में बीते कुछ महीनों से वायु प्रदुषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया था. लोगों का खुली हवा में सांस लेना दूभर हो रहा था. पिछले कुछ दिनों से प्रदुषण के स्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था. हालांकि, ऐसी संभावना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच सकता है.
स्कूलों को लेकर अपडेट
दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के आयोग ने प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच मंगलवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत चौथे चरण के प्रतिबंधों को हटाने का आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. कक्षा 5वीं तक के स्कूल हाईब्रिड मोड पर ही संचालित होंगे. यानि परिजनों के पास विकल्प रहेगा कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं या फिर ऑनलाइन तरीके से पढ़ाई की व्यवस्था करें.
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में GRAP के चौथे चरण को रद्द कर दिया है. हालांकि, प्रदुषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए GRAP के पहले, दूसरे और तीसरे चरण की पाबंदियां लागू रहेगी.
इन पाबंदियों से हटी रोक
GRAP के चौथे चरण के तहत प्रतिबंधों में सभी निर्माण गतिविधियों पर रोक, दिल्ली में गैर- जरूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों की एंट्री पर रोक और कक्षा 10वीं और 12वीं को छोड़कर स्कूल की कक्षाओं को हाइब्रिड (भौतिक और डिजिटल) माध्यम में अनिवार्य रूप से संचालित करना शामिल है.
