दिल्ली से कश्मीर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, ट्रेन में मिलेगी हीटर व गर्म पानी की सुविधा

नई दिल्ली | नए साल से ट्रेन से जम्मू- कश्मीर का सफर आरामदायक होने जा रहा है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) जनवरी 2025 से दो नई ट्रेनें संचालित कर रहा है. इन दोनों ट्रेनों में यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी. दरअसल, कश्मीर में दिसंबर और जनवरी के महीने में तापमान माइनस तक पहुंच जाता है. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा कोच डिजाइन किया है, जिसमें स्लीपर बोगी में हीटर की व्यवस्था होगी.

Train Railways

13 घंटे में पूरा होगा सफर

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच एक ऐसी ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है जो सेंट्रली हीटेड होगी. यानि स्लीपर कोच में भी हीटर लगा होगा. यह ट्रेन 13 घंटे में दिल्ली- श्रीनगर के बीच का सफर तय करेगी. अगले महीने इन ट्रेनों का उद्घाटन होने की उम्मीद है. हालांकि, ट्रेन के द्वितीय श्रेणी के स्लीपर कोच में हीटर की सुविधा नहीं होगी.

पहली ट्रेन नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच संचालित होगी. इसके शुरू होने से दिल्ली से श्रीनगर जाने वालों को यात्रियों को जम्मू से अलग ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जो नई ट्रेन चलेगी, वह वंदे भारत ट्रेन नही होगी. दिल्ली से श्रीनगर तक की दूरी यह ट्रेन 13 घंटे में पूरी करेगी. यह ट्रेन 359 मीटर ऊंचे चेनाब ब्रिज को पार करते हुए जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

फ्रंट ग्लास की स्पेशल डिजाइनिंग

दूसरी ट्रेन कटरा- बारामूला रूट के लिए चेयर सीटिंग के साथ वंदे भारत ट्रेन लांच की जाएगी. इसमें 8 कोच होंगे. इस ट्रेन की खासियत यह है कि ठंड से बचाने के लिए पानी की टंकियों के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड की व्यवस्था है. कश्मीर में ठंड की वजह से जब पारा माइनस में पहुंच जाता है तो लोको पायलट के सामने के शीशे पर बर्फ जम जाती है. इसके लिए भारतीय रेलवे में पहली बार फ्रंट ग्लास को स्पेशल एम्बेडेड हीटिंग एलिमेंट के साथ डिजाइन किया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में पायलट कोच डिफ्रॉस्ट रहे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.