नई दिल्ली | कुछ दिनों में नए साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी. नए साल (New Year) की शुरुआत के साथ ही देश भर में नए नियम भी लागू होंगे, जिनका आपकी जेब पर सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा. इन बदलावों में रसोई गैस सिलेंडर से लेकर यूपीआई पेमेंट तक के नियम शामिल हैं. आज हम आपको इन्हीं बदलावों के बारे में जानकारी देंगे.
लागू होंगे यह बदलाव
एलपीजी के रेट: आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलजी के रेट तय किए जाते हैं. ऑयल मार्केटिंग कम्पनियाँ रसोई और कमर्शियल LPG गैस सिलिंडर की कीमतों में संशोधन करके नए रेट जारी करती हैं. बीते कुछ समय से कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमतों में कई बदलाव किए हैं, लेकिन 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं. ऐसे में नए साल पर इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.
ईपीएफओ: 1 जून जनवरी 2025 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा पेंशनर्स के लिए नया नियम लागू किया जाने वाला है. ईपीएफओ द्वारा पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत देने की तैयारी की जा रही है. अब पेंशनर्स देश भर के किसी भी बैंक से अपने पेंशन की राशि को प्राप्त कर पाएंगे. उन्हें किसी अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी.
यूपीआई 123Pay: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने फीचर फोन के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा का लाभ देने के लिए यूपीआई 123Pay की शुरुआत की थी, अब इसकी ट्रांसेक्शन लिमिट को बढ़ाया जाएगा. 1 जनवरी 2025 से यह नियम लागू हो जाएगा. अब तक जहां ₹5000 तक की ही ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती थी, अब ₹10000 तक की रकम का ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा.
शेयर मार्केट: अब सेंसेक्स, सेंसेक्स- 50 और बैंकेक्स से मंथली एक्सपायरी की तिथि में बदलाव किया गया है. अब यह हर शुक्रवार के बजाए मंगलवार को होगी. इसके अलावा, तिमाही और छमाई कॉन्टेक्ट्स की एक्सपायरी आखिरी मंगलवार को होगी. NSE इंडेक्स ने Nifty 50 मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए गुरुवार का दिन रखा गया है.
किसानों को लोन: साल की शुरुआत के पहले दिन से ही आरबीआई द्वारा किसानों को बिना किसी गारंटी के ₹2,00,000 तक का लोन दिया जाएगा. आरबीआई द्वारा बिना गारंटी लोन की लिमिट में इजाफा करने की घोषणा की गई थी. इसके चलते अब किसान ₹200000 तक का बिना गारंटी का लोन ले पाएंगे, अब से पहले यह लिमिट 1.6 लाख रुपए थी.
