दिल्ली की कच्ची कालोनियों में रहने वाले लोगों को मिलेगा फायदा, LG ने पीएम- उदय योजना की बढ़ाई तारीख

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की कच्ची कालोनियों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को पीएम- उदय के लिए सिंगल- विंडो विशेष शिविरों को मार्च 2025 तक बढ़ाने का निर्देश जारी किया है. बीते 1 सप्ताह में लगभग 20 हजार लोगों के शिविर में पहुंचने के बाद वीरवार यानि कल ये आधिकारिक बयान जारी किया गया है.

Faridabad City Home Ghar Colony

कच्ची कालोनियों में रहने वालों को फायदा

गौरतलब है कि DDA द्वारा 30 नवंबर से 29 दिसंबर तक हर सप्ताहांत में अनधिकृत कॉलोनियों में 10 केंद्रों पर इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा. ब्यान में कहा गया है कि इनमें कुल 19,313 आवेदक शामिल हुए, जिनमें से 3,599 नए थे. इससे कच्ची कालोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा. इन आठ दिनों के दौरान 1,152 हस्तांतरण डीड/ प्राधिकार पर्चियां जारी की गईं और 283 संपत्तियों को उप- पंजीयकों द्वारा पंजीकृत किया गया, जिससे संपत्ति धारकों को अंतिम स्वामित्व अधिकार प्रदान किए गए.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लालफीताशाही, दुर्गमता, कई कार्यालयों की भाग- दौड़ करवा कर लाभार्थियों को परेशानी में डालना और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के राजस्व विभाग की ओर से हठधर्मिता को योजना के सफल क्रियान्वयन में प्रमुख बाधाओं के रूप में चिह्नित किया था.

डीडीए को निर्देश

एलजी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इसके बाद नवंबर में कार्यक्रम की समीक्षा के लिए पिछली बैठक में उपराज्यपाल ने DDA को निर्देश दिया था कि वे अनधिकृत कॉलोनियों में विशेष शिविरों का आयोजन करें और लोगों के दरवाजे पर जाकर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.