दिल्ली वालों के लिए नमो भारत ट्रेन का इंतजार खत्म होने की घड़ियां आई नजदीक, CMRS की मिली मंजूरी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली- मेरठ के बीच प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) के संचालन का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. दिल्ली के न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक नमो भारत ट्रेन संचालन के लिए CMRS ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम तय होने के बाद नमो भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी.

Rapidx Train

दिल्ली से नोएडा- मेरठ का सफर होगा आसान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों स्टेशनों पर काम पूरा कर लिया गया है और ट्रायल के सभी चरण भी पूरे हो चुके हैं. ऐसे में उद्घाटन के साथ ही न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. इससे मेरठ और गाजियाबाद से नोएडा का सफर बेहद आसान हो जाएगा.

न्यू अशोक नगर पर नमो भारत ट्रेन को ब्लू लाइन मेट्रो के साथ जोड़ा जाएगा. इसी तरह आनंद विहार पर नमो भारत ट्रेन ISBT और मेट्रो के साथ जोड़ी जाएगी. ऐसे में लोगों को सार्वजनिक परिवहन के सभी साधनों की उपलब्धता एक ही जगह पर मिलेगी.

15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी ट्रेन की सुविधा

वर्तमान में साहिबाबाद से मेरठ के बीच 5 नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा हैं और यात्रियों को प्रत्येक 15 मिनट पर ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो रही है. न्यू अशोक नगर से संचालन के बाद भी इसी अंतराल से ट्रेनें संचालित की जाएगी. यदि यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और इस अंतराल को कम कर दिया जाएगा. जून 2025 तक सराय काले खां को मेरठ में मोदीपुरम तक जोड़ने की तैयारी है. इसके बाद, नमो भारत ट्रैक के पहले रूट का परिचालन पूरा हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

साहिबाबाद में तैयारियों का जायजा

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के चौथे चरण के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को मेरठ मंडलायुक्त ने साहिबाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए. शासन स्तर पर निगरानी कार्यक्रम को लेकर शासन स्तर से भी निगरानी की जा रही है और अधिकारियों को समय से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.