नववर्ष की पूर्व संध्या पर इस मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने पर रहेगी रोक, DMRC की एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली | नव वर्ष की पूर्व संध्या यानि आज 31 दिसंबर को मेट्रो से सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़ को रोकने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Metro

इस एडवाइजरी में बताया गया है कि 31 दिसंबर को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन रवाना होने तक यात्रियों को एंट्री की परमिशन रहेगी. इसके अलावा, बाकी नेटवर्क पर मेट्रो सेवाएं नियमित समय- सारिणी के अनुसार चलती रहेंगी. वहीं, रात 8 बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए QR टिकट DMRC की मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से जारी नहीं होंगे.

ट्रैफिक पुलिस ने कर ली तैयारी

दिल्ली में जगह- जगह होने वाले नए साल के आगमन की तैयारियों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी अपने स्तर से यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए तैयारी कर ली है. कई जगहों पर वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है तो कई सड़क मार्ग पर रूट डायवर्ट किया गया है. इसके अलावा, कई मार्केट और मार्गों पर वाहनों को खड़ा करने या रोकने की अनुमति नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जेवर एयरपोर्ट के बीच बनेगी अंडरग्राउंड टनल, सफर होगा सिग्नल फ्री

नववर्ष की पूर्व संध्या पर कनॉट प्लेस में वाहनों की एंट्री को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर की रात आठ बजे के बाद वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. कनॉट प्लेस में केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने होटल या रेस्तरां बुक किया है और जिनके पास होटल की ओर से पार्किंग लेबल जारी किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.