बिजनेस डेस्क, Technichem Organics IPO GMP | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने के लिए किसी ऐसी कंपनी के आईपीओ की तलाश कर रहे हैं जो आपको शानदार रिटर्न दे, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है, ऐसे में आपको सोच- समझकर और विचार- विमर्श करके ही निवेश करना चाहिए. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसका इन्वेस्टर पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
निवेशकों के लिए अच्छी खबर
हम Technichem Organics IPO के बारे में बातचीत कर रहे हैं, आज इस कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए ओपन हुआ है. पिछले काफी दिनों का इंतजार खत्म हो गया है. रिटेल कैटेगरी में काफी हलचल देखने को मिल रही है, सुबह 11 तक इस कंपनी के शेयर 1.55 बना सब्सक्राइब हो चुके हैं. वही, रिटेल कैटेगरी में 2.73 गुना सब्सक्राइब हुए. यह आईपीओ 25. 25 करोड रुपए तक का एक बुक बिल्ट इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी 45.90 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू करने वाली है.
आज से ओपन हुआ इस बड़ी कंपनी का आईपीओ
बाजार के जानकारो के अनुसार टेक्निकल ऑर्गन्स आईपीओ जीएमपी 15 रुपए पर है, क्योंकि पिछले कई दिनों से भाव स्थिर है इसलिए भी निवेशक इसमें काफी इंटरेस्टेड दिखाई दे रहे है. यह कैप प्राइस के मुकाबले में 20% ज्यादा है, 25 दिसंबर से इस इश्यू का जीएमपी 11 रुपए के आसपास है और आज इश्यू खुलने के पहले जीएमपी 11 रूपये पर ही था. टेक्निकल ऑर्गन्स लिमिटेड विभिन्न प्रकार के केमिकल्स पिगमेंट और ऑक्सीडेशन केमिस्ट्री के मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में लगी हुई है.
मिलेगा शानदार रिटर्न
कंपनी फार्मास्यूटिकल्स कृषि, अन्य इंडस्ट्री को भी सर्विस प्रदान करती है. 31 मार्च 2024 और 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के बीच अगर तुलना की जाए, तो राजस्व में 8% की कमी आई है. वही टैक्स के बाद लाभ में 173 परसेंट की वृद्धि हुई है. आज से इस कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ है, निवेशको को 2 जनवरी तक का समय मिलने वाला है. वही 7 जनवरी को इस कंपनी के शेयर BSE और SME पर लिस्टेड हो सकते हैं.
