हिसार | नया साल शुरू हो चुका है और पहले ही दिन की शुरुआत जबरदस्त ठंड से हुई है. लोग भले ही नया साल मनाने के लिए पहाड़ी इलाकों में गए हों, लेकिन शिमला और मनाली जैसी ठंड हरियाणा में ही महसूस की जा रही है. शिमला और मनाली में जहाँ 16 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है, वहां हरियाणा के सभी शहरों का तापमान 14 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. इसी बीच मौसम विभाग आने वाले दिनों में फिर से बरसात होने की संभावना व्यक्त की है.
इस दिन से फिर होगी बरसात
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दो दिन बाद प्रदेश में फिर से बरसात हो सकती है. 4 और 5 जनवरी से नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण हरियाणा में भी बरसात के आसार बनेंगे. उसके बाद 10 जनवरी को फिर से एक नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. विभाग का मानना है कि अभी 3 दिन तक सुबह और शाम को घाना कोहरा छाया रहेगा. इस महीने 2 से 3 पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे.
पाला जमने के आसार नहीं
भारतीय गेहूं एवं जो अनुसंधान केंद्र करनाल के डायरेक्टर डॉक्टर रतन तिवारी ने बताया कि ऐसे मौसम में गेहूं की अच्छी ग्रोथ होने के अनुमान है. मौसम अनुकूल रहने से उत्पादन भी बेहतर होगा. दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पाला नहीं जमा और अनुमान है कि अगले सप्ताह भी पाला नहीं जमेगा.
