78 लाख पेंशनर्स को नए साल का तोहफा, अब किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे पेंशन

नई दिल्ली | कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. ये लोग अब देशभर में किसी भी बैंक शाखा से अपनी पेंशन प्राप्त कर सकेंगे. यह घोषणा नई शुरू की गई केंद्रीयकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) के हिस्से के रूप में की गई थी. केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा से 78 लाख EPS पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे.

NPS PENSION

भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा

केंद्र सरकार के इस कदम के बाद पेंशनभोगियों को किसी भी सत्यापन के लिए बैंक शाखा तक भागदौड़ करने की आवश्यकता नहीं होगी और पेंशन जारी होने के तुरंत बाद उनकी पेंशन जमा हो जाएगी. इस कदम से पेंशनर्स को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

CPPS से मिलेगी नई सुविधा

पहले अगर कोई पेंशनभोगी रिटायरमेंट के बाद किसी नए शहर में जाता था, तो उसे पेंशन भुगतान आदेशों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में ट्रांसफर करने या बैंक या शाखा बदलने के लिए जाना पड़ता था, लेकिन CPPS के लागू होने के बाद अब यह सब काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा, प्रत्येक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा केवल 3- 4 बैंकों के साथ अलग- अलग समझौते करने की प्रथा भी समाप्त कर दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

क्या है EPS?

EPFO ने वर्ष 1995 में सदस्यों को आजीवन पेंशन प्रदान करने के लिए EPS की शुरुआत की थी. 12 प्रतिशत नियोक्ता योगदान में से यह अनिवार्य था कि 8.33 प्रतिशत EPS में और शेष 3.67% EPF में जाएगा. EPFO अब नई प्रणाली में जाने के बाद पेंशन डिसबर्समेंट में काफी लागत में कमी की उम्मीद कर रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.