दिल्ली में घर का सपना अब होगा पूरा, 25 फीसदी डिस्काउंट पर मिलेगा मकान; DDA लगाएगा ‘सस्ता घर’ के लिए स्पेशल कैंप

नई दिल्ली | अगर आप भी राजधानी में ‘अपने घर’ का सपना देखते हैं, तो वह जल्दी ही पूरा हो सकता है, क्योंकि दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) द्वारा लोगों को सस्ता घर हाउसिंग स्कीम का तोहफा दिया है. इस स्कीम के तहत लाभार्थियों के लिए DDA जल्दी ही स्पेशल कैंप लगाएगा. पिछली बोर्ड मीटिंग में LG वीके सक्सेना ने इस योजना को हरी झंडी प्रदान कर दी थी.

flat

अब LG ऑफिस की तरफ से चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखते हुए लाभार्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल कैंप लगाने के बारे में निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि इस योजना के तहत आप 25% डिस्काउंट पर घर खरीद पाएंगे.

इनको मिलेगा लाभ

कंस्ट्रक्शन वर्कर, ऑटो- टैक्सी ड्राइवर, महिलाएं, वीर नारी, एक्स सर्विसमैन, दिव्यांग, गैलेंट्री व अर्जुन अवॉर्डी और एससी- एसटी को लाभ दिया जाएगा. यह स्पेशल कैंप दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वेल्फेयर बोर्ड के साथ डीएमआरसी, एनसीआरटीसी, सीपीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और अन्य लोकेशन पर लगाए जाएंगे, ताकि यहाँ काम करने वाले श्रमिकों को इस स्कीम और बोर्ड की अन्य स्कीमों का लाभ भी दिया जा सके. वर्कर, लेबर, झुग्गी में रहने वाले और किराये पर रहने वाले लोगों को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

ले पाएंगे लोन

इस योजना के लिए राज्य सैनिक बोर्ड भी स्पेशल आउटरीच प्रोग्राम चलाएगा. इससे वीरनारी, एक्स सर्विसमैन और गैलंट्री अर्जुन अवार्ड की स्कीम का लाभ भी आसानी से लिया जा सकेगा. इस तरह के स्पेशल कैंप ऑटो- टैक्सी ड्राइवरों के लिए बुराड़ी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट अपने कार्यालय में लगाएगी. इसके अलावा, दिल्ली शेड्यूल कास्ट फाइनेंस एंड डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन एससी/ एसटी केटेगरी के आवेदकों को लोन की सुविधा भी दिलाएगा.

ये अधिकारी रहेंगे मौजूद

डब्ल्यूसीडी, सोशल वेल्फेयर डिपार्टमेंट और एससी- एसटी डिपार्टमेंट में लगने वाले कैंप में प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनके पास स्कीम की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी. संबंधित विभागों के एक नोडल अधिकारी भी इस कैंप में मौजूद रहेंगे. विभागों को हर 15 दिन में यहाँ की रिपोर्ट को चीफ सेक्रेटरी को जमा करवाना होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts