दिल्ली विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया दूसरी गारंटी का ऐलान, 25 लाख तक मुफ्त मिलेगा इलाज

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. यहां 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित होगा. ऐसे में सभी राजनीतिक दल वोटर्स को रिझाने के लिए लोकलुभावन घोषणाएं करने में जुटे हुए हैं. दिल्ली में सत्ता वापसी की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस पार्टी ने ‘प्यारी दीदी योजना’ के बाद एक और बड़ी योजना का ऐलान कर दिया है.

CGHS Health Doctor Hospita

25 लाख का स्वास्थ्य बीमा

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली वासियों के लिए ‘स्वास्थ्य बीमा योजना’ का ऐलान कर दिया है जिसके तहत दिल्ली के लोगों को 25- 25 लाख रूपए का बीमा मिलेगा. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना की गारंटी देते हुए कहा कि अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी, तो दिल्ली के प्रत्येक व्यक्ति को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा.

योजना का नाम रहेगा ‘जीवन रक्षा’

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस योजना को ‘जीवन रक्षा’ नाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि हमने राजस्थान में भी जन स्वास्थ्य को खास प्राथमिकता दी है. हर तरह का इलाज वहां फ्री है और खर्च का वहन सरकार करती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

मौजूदा सरकार से परेशान हैं जनता

अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़ी मजबूती के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी. यहां की जनता मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार से बहुत परेशान दिखाई दे रहे हैं. लोग पूरी तरह से बदलाव के मूड में नजर आ रहे हैं. निश्चित तौर पर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है. आप की दिल्ली से विदाई तय दिख रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.