कड़ाके की ठंड के लिए दिल्ली वाले हो जाए तैयार, इस दिन बरसेंगे इंद्रदेव; जानें इस सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान

नई दिल्ली, Delhi Weather Update | राजधानी दिल्ली में ठंड अपने पूरे आवेश में है. जनवरी के महीने में ऐसा पहली बार हुआ है कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़ककर 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि सामान्य से 2.1 डिग्री कम है. इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक सुबह हल्के से माध्यम कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

COLD SARDI

5 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हालांकि, दिन के समय सूरज निकलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है. वहीं, कुछ जगह आसमान में बादल भी देखने को मिल रहे हैं. इस कारण अधिकतम तापमान भी नीचे बना हुआ है. शीतलहर से आमजन जीवन अस्त- व्यस्त हुआ जा रहा है. मौसम विभाग द्वारा दी की जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर को इस सीजन का सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अब यह दोबारा से 5 डिग्री नीचे आ गया है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आज शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के आसार बताए गए हैं. शनिवार को मौसम साफ रहने के बाद रविवार और सोमवार को हल्की बरसात की संभावना जताई गई है. इसके बाद, मंगलवार और बुधवार को आसमान साफ रहेगा. वहीं, गुरुवार को फिर आसमान में बादलवाही देखने को मिल सकती हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts