अग्निवीर वायु के पदों पर हो रही भर्ती, 27 जनवरी तक करें ऑनलाइन अप्लाई

नई दिल्ली | युवा भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में शामिल होना चाहते हैं. उन्हें बता दें कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वह अपने आवेदन भेज सकते हैं. उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन भेजना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भेजना होगा.

Indian Army

27 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जनवरी 2025 है. ऐसे में अगर आप इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, तो जल्द- से- जल्द अपना आवेदन कर दें.

22 मार्च से कराई जाएगी ऑनलाइन परीक्षा

इसके लिए आवेदक का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 (दोनों तारीख मिलाकर) के बीच होना अनिवार्य है. भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है. ऑनलाइन परीक्षा 22 मार्च से आयोजित कराई जाएगी. 2500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इस प्रकार करें अपना रजिस्ट्रेशन

  • अपना आवेदन भेजने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा.
  • वैध ईमेल Id और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके पंजीकरण करना होगा.
  • अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
  • ऑनलाइन भुगतान के जरिये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
  • अब आपको अपना फॉर्म जमा करना होगा और भविष्य की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट लेना होगा.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.