पुरानी गुफा से करना चाहते हैं माता वैष्णो देवी दर्शन तो फटाफट पहुंचे कटरा, इस दिन तक मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली | श्री माता वैष्णो देवी दर्शन करने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि मकर संक्रांति के अवसर पर त्रिकूटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. ‘श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि विशेष पूजा- अर्चना के बाद पुरानी गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं.

Vaishno Devi

कब तक रहेगी खुली पुरानी गुफा

अंशुल गर्ग ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह के भीतर स्थित प्राकृतिक गुफा को आमतौर पर सर्दी के महीनों में खोला जाता है, जब श्रद्धालुओं की संख्या कम रहती है. कई श्रद्धालु प्राकृतिक गुफा के माध्यम से मंदिर में दर्शन करने के लिए उत्सुकता से उस दिन का इंतजार करते हैं. सुरक्षा कारणों के चलते अधिकांश समय यह गुफा बंद रहती है.

उन्होंने बताया कि दस हजार से कम श्रद्धालु होने पर ही इस प्राचीन गुफा का द्वार खोला जाता है. आमतौर पर ऐसा दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने में होता है. कभी- कभी गुफा मार्च के महीने में होली से पहले तक भी खुली रहती है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

निरंतर सुविधाओं में इजाफा

अंशुल गर्ग ने बताया कि 10 हजार से कम श्रद्धालुओं की संख्या होने पर ही पुरानी गुफा के दर्शन की अनुमति दी जाती है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो. नई गुफा से श्रद्धालु सुचारू रूप से दर्शन के लिए आगे बढ़ रहें हैं, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए जगह है और ना ही उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना करना पड़ता है. श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता वैष्णोदेवी के दर्शन कर सके, इसके लिए निरंतर सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.