बिजनेस डेस्क, Railway Stock RVNL | आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इन दिनों निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रही है. हम मल्टीबैगर रेलवे स्टॉक रेल विकास निगम लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज इस शेयर की कीमतों में 9% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद कीमते 406 रुपए के आंकड़े को पार कर गई. शेयर्स की कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण बड़े ऑर्डर को माना जा रहा है.
Railway Stock RVNL निवेशकों को शानदार रिटर्न
कंपनी को भारत संचार निगम लिमिटेड से 3,622 करोड रुपए का आर्डर मिला है, तभी से ही लगातार शेयर्स की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर्स गुरुवार को BSE पर 388 रुपए पर खुला था, जो पिछले बंद से थोड़ा ज्यादा था. इसके बाद, शेयर्स की कीमतों में और भी वृद्धि देखने को मिली और कीमत 406 रूपये के करीब पहुंच गई. जब भी आप शेयर बाजार मे निवेश करें, तो बाजार के जानकारों की सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
पिछले 5 सालों में 1900% रिटर्न
रेल विकास निगम लिमिटेड ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड से स्वीकृति पत्र प्राप्त करने की घोषणा की. पिछले दो सालों की बात की जाए, तो इस शेयर की कीमतों में 5 गुना से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले 5 सालों में यह 1484 परसेंट बढ़ गया है, इसने अपने निवेशको को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 5 साल पहले इस शेयर की कीमत 25 रूपये थी, 2019 में कंपनी के शेयर 19 रुपए के भाव पर आ गए थे.
इसमें तकरीबन 1900% तक की तेजी देखने को मिली है. सालभर में यह शेयर 80% तक चढ़ गया है, यदि कंपनी के शेयर्स की 52 हफ्ते के हाई प्राइस की बात की जाए, तो वह 647 रुपए और लो प्राइस 213 रुपए है.
