हिसार से तिरुपति जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे के इस कदम से आसान होगा सफर

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि हिसार- तिरूपति के बीच संचालित होने वाली ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त कोच देने का निर्णय लिया है.

Train Railways

जोड़े गए एक्सट्रा कोच

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04717/ 18 में एक थर्ड एसी और दो सेकंड क्लास स्लीपर कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है. हिसार से 18 जनवरी और 25 जनवरी को तिरूपति के लिए रवाना होने वाली ट्रेन में इन अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

आरामदायक होगा सफर

तिरूपति से 20 जनवरी और 27 जनवरी को हिसार के लिए रवाना होने वाली ट्रेन में यह अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं. उन्होंने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इससे यात्रियों के लिए टिकट उपलब्धता में सुधार होगा और उनका सफर आरामदायक हो सकेगा. रेलयात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.