दिल्ली में पानी को लेकर मचेगा हाहाकार, इन इलाकों में 2 दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां 2 दर्जन से ज्यादा कालोनियों के लोगों को अगले 2 दिन जलसंकट से जूझना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने सूचना दी है कि जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई के चलते इन इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी.

Water

2 दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना सफाई के चलते 22 और 23 जनवरी को मुखर्जी नगर, बुराड़ी, जगतपुरी समेत कई अन्य इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी. ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही पानी स्टोर कर लें. हालांकि, जल बोर्ड के कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर 1916 पर कॉल कर पानी के टैंकर मंगवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

इन इलाकों में बाधित रहेगी जलापूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि इस सफाई कार्य के चलते बुधवार को मुखर्जी नगर, बुराड़ी, संतनगर, नत्थूपुरा, कमल विहार, मुकंदपुर, जगतपुरी, हरित विहार और इससे सटे क्षेत्र, सुभाष नगर बेरिवाला बाग में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

गुरुवार को मोहन नगर यूजीआर से जुड़े हुए क्षेत्र विपिन गार्डन, नवादा हाउसिंग कॉम्पलेक्स, विपिन गार्डन एक्सटेंशन, भगवती गार्डन एक्सटेंशन, जैन रोड, शीशा गार्डन रोड, सी-ब्लॉक रामा पार्क, दीवान एस्टेट, लक्ष्मी विहार, बी-ब्लॉक पीपल रोड, सेवा पार्क एक्सटेंशन, सैनिक विहार, सैनिक एंक्लेव, रक्षा एंक्लेव समेत आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.