नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरियाणा की ओर यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, हो गया बड़ा बदलाव

नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) के प्लेटफार्म नंबर- 3 पर कार्य चलने की वजह से दिनांक 20/01/2025 से 03/02/2025 तक प्लेटफार्म नंबर- 3 पर ट्रेफिक ब्लॉक रहेगा. इस दौरान हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया गया है.

New Delhi Railway Station

प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव

  •  ट्रेन नंबर 14085, सिरसा एक्सप्रेस अब नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर- 2 से शाम के 6:07 बजे रवाना होगी.
  •  ट्रेन नंबर 14728, नई दिल्ली से श्रीगंगानगर वाया रेवाड़ी- लोहारू- नोहर- ऐलनाबाद- हनुमानगढ़ ट्रेन नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर- 1 से 6:15 बजे रवाना होगी.
  •  ट्रेन नंबर 54424, हिसार- नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन वाया भिवानी-रोहतक अब प्लेटफार्म नंबर तीन की जगह प्लेटफार्म नंबर 4 पर जाएगी. यह ट्रैफिक ब्लॉक दिनांक 03/02/2025 तक प्लेटफॉर्म नंबर- 3 पर रहेगा.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.