बोर्ड परीक्षाओं को लेकर CBSE ने जारी की गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान अन्यथा नहीं दे पाएंगे एग्जाम

रोहतक | केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है. परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए बोर्ड ने कुछ गाइडलाइन दी हैं. इनके अनुसार, हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगे होंगे. ये कैमरें बोर्ड के कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे. केंद्र के आसपास सुरक्षा को देखते हुए भी पूरे इंतजाम होंगे. परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की 3 चरणों में जांच की जाएगी और फिर उन्हें क्लास में एंट्री दी जाएगी.

CBSE

स्कूल से ही लेने होंगे एडमिट कार्ड

केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से पहले और शुरू होने के बाद फोटोग्राफी भी होगी, ताकि पेपर लीक की संभावना बिल्कुल ना हो पाये. सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपने स्कूल से ही लेने होंगे. वह एडमिट कार्ड को ऑनलाइन नहीं निकाल सकेंगे. बोर्ड की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि विद्यार्थी की उपस्थिति 75% से कम है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़े -  इस दिन जारी होगी हरियाणा ITI की पहली मेरिट लिस्ट, चूक गए तो रद्द हो जाएगी सीट

लेट आने पर नहीं मिलेगी पेपर में एंट्री

रोहतक जिला सीबीएसई कोऑर्डिनेटर डॉ. अरूणा तनेजा ने बताया कि सीबीएसई ने इस बार परीक्षा केंद्र के हर क्लास में सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता की है. यह इसलिए किया गया है, ताकि नकल रहित परीक्षा कराई जा सके. इसके साथ ही, कुछ अन्य निर्देश भी जारी किए गए हैं. यदि परीक्षार्थी देरी से केंद्र पर पहुंचता है तो उसे पेपर देने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसके अलावा, एडमिट कार्ड की चेकिंग भी 3 लेयर में की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.