नए लुक में नजर आए आईआईटीएन बाबा अभय सिंह, दाढ़ी- मूंछ कटवा लेने पर अब पहचानना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली | प्रयागराज महाकुंभ में ‘आईआईटीएन बाबा’ के नाम से पहचाने जाने वाले अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी चर्चा किसी बयान को लेकर नहीं, बल्कि उनके बिल्कुल नए अंदाज के कारण हो रही है. अपनी लंबी दाढ़ी, घनी मूंछों और लंबे बालों के लिए प्रसिद्द बाबा अब बिल्कुल बदले हुए नजर आ रहे हैं.

Mahakumbh IIT Baba Abhay Singh

शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में उन्होंने अपनी दाढ़ी और मूंछों को पूरी तरह कटवा लिया है. हालांकि, उनके लंबे बाल अभी भी वैसे ही हैं. इसके अलावा, उन्होंने सिर पर लाल रंग की पगड़ी बांध रखी है, जिससे उनका नया लुक और भी आकर्षक लग रहा है.

बदले हुलिए से भक्त हुए चकित

आईआईटीएन बाबा के इस नए अवतार ने उनके भक्तों को हैरान कर दिया है. जो लोग वर्षों से उन्हें लंबे बाल और घनी दाढ़ी में देखते आए हैं, वे अब उन्हें पहचानने में भी दिक्कत महसूस कर रहे हैं. बाबा का कहना है कि वह समय- समय पर अपने लुक में बदलाव करते रहते हैं और यह उनके व्यक्तित्व का एक हिस्सा है. सोशल मीडिया पर उनका यह नया लुक चर्चा का विषय बन चुका है, जहां लोग इसे लेकर तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

परिवार से मिलने से इंकार

सूत्रों की मानें तो बाबा अभय सिंह के माता- पिता और उनके एक करीबी रिश्तेदार उनसे मिलने प्रयागराज पहुंचे थे. बाबा ने उनसे मिलने से साफ इनकार कर दिया और तुरंत किसी अन्य स्थान पर चले गए. उनके इस फैसले ने परिवार को निराश कर दिया, लेकिन बाबा ने इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई.

सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ उनके डांस करने के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह महिला उनकी मां हैं. हालांकि, इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बाबा के इस नए अंदाज और उनके परिवार से दूरी बनाए रखने के फैसले को लेकर लोग तरह- तरह की अटकलें लगा रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts