गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो के शेड्यूल में बदलाव, सुबह इतने बजे से दौड़ेगी ट्रेन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो (Delhi Metro) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी के अवसर पर यात्रियों को सुबह 3 बजे से मेट्रो की सेवाएं मिलना शुरू हो जाएगी ताकि लोग कर्त्तव्य पथ पर पहुंचकर गणतंत्र दिवस पर आयोजित भव्य समारोह को देख सकें.

Metro

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिल्ली मेट्रो की ओर से जानकारी दी गई है कि दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी, 2025 (रविवार) को सुबह 3 बजे सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू करेगी. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो का संचालन किया जाएगा. उसके बाद, रोजाना की तरह नियमित समय- सारिणी का पालन करते हुए मेट्रो का संचालन रहेगा.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों को सलाह देते हुए कहा है कि वे अपनी यात्रा का प्लान उसी के मुताबिक बनाएं. किसी तरह की असुविधा से बचने के लिए सुबह मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें. बता दें कि गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी के अवसर पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड और झांकी को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचते हैं, जिसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सुबह 3 बजे से मेट्रो सेवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़े -  देश की पहली वाइल्डलाइफ टनल से शुरू हुआ ट्रायल ट्रैफिक, दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे को मिली नई रफ्तार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.