बजट 2025 में किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, किसान सम्मान निधि और KCC में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली राशि में इस बार बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. दरअसल अबकी बार सरकार इस राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने पर विचार कर रही है. अब तक 18 किस्तों के जरिए किसानों को यह राशि दी जा चुकी है और इस बार 19वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है.

Farmer Kisan

बढ़ सकती है KCC लिमिट

वहीं, 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट भी बढ़ाई जा सकती है. इस योजना के तहत फिलहाल किसानों को 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने किया जा सकता है. इसके अलावा, सरकार कृषि क्षेत्र के लिए इस साल लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती है. यह पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना

किए जा सकते ये ऐलान

सरकार का प्लान देश में कृषि उत्पादों की आपूर्ति को बढ़ाने के साथ- साथ उनके निर्यात में भी बढ़ोतरी करना है. सरकार 2030 तक, एग्री प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट की लिमिट 50 अरब डॉलर से बढ़ाकर 80 अरब डॉलर करना चाहती है. किसानों को उम्मीद है कि इस बजट में आवंटित राशि का इस्तेमाल अनाज भंडारण, उन्नत बीजों के विकास, सप्लाई चेन में सुधार और दाल, तिलहन, सब्जियां, और डेयरी उत्पादों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts