दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी, पहले ही कर लें इंतजाम

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी को लेकर फिर हाहाकार मच सकता है. यहां 15 से ज्यादा कालोनियों के लोगों को दो दिन तक पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया कि बूस्टर पंपिंग स्टेशनों और भूमिगत जलाशयों की वार्षिक सफाई प्रक्रिया के चलते 2 दिन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.

Water Pine Ka Pani Nal

इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 27-28 जनवरी यानि आज और कल जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है. हालांकि, जलापूर्ति से प्रभावित इन इलाकों में रहने वाले लोग दिल्ली जल बोर्ड के कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पानी के टैंकर मंगवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं. इसके साथ ही, लोगों से अपनी जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करने की अपील की गई है.

यह कालोनियां रहेगी प्रभावित

दिल्ली के जिन इलाकों में 27 जनवरी यानि आज जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. उनमें हरि नगर बीपीएस, जनकपुरी बीपीएस, झिलमिल, चिल्ला डीडीए फ्लैट्स, नवीन पैलेस, सरस्वती कुंज, सूर्य कुंज, सैनिक एंक्लेव 1 और 2, नंदा एन्क्लेव, नजफगढ़, गोपाल नगर और कृष्णा विहार सहित आसपास के इलाके शामिल हैं. 28 जनवरी को राजौरी गार्डन बीपीएस, जनकपुरी बीपीएस, त्रिलोक पुरी, खिचड़ीपुर, कालयूनस और आसपास के क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

हेल्पलाइन नंबर जारी

दिल्ली जल बोर्ड ने उपरोक्त जलापूर्ति से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए पानी के टैंकर मंगवाने की सुविधा उपलब्ध कराई है और इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. टैंकर मंगवाने हेतु मंडावली के लिए 22787122, जगरती के लिए 22974849 और 22974297, नांगलोई के लिए 8572955817 और 8572955819 तथा नजफगढ़ के लिए 8572955818 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.