नई दिल्ली | बीटिंग रिट्रीट समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 29 और 30 जनवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान विजय चौक और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा. सोमवार और मंगलवार को दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक विजय चौक आम ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद रहेगा.
कर्तव्य पथ (विजय चौक और ‘सी’- हेक्सागन के बीच), रफी मार्ग (सुनेहरी मस्जिद के आसपास और कृषि भवन के आसपास के बीच), रायसीना रोड (कृषि भवन के आसपास से विजय चौक की ओर), दारा शिकोह रोड के आसपास, कृष्ण मेनन मार्ग के आसपास आवाजाही प्रभावित रहेगी.
इन मार्गों पर किया बदलाव
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वे रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी- प्वाइंट, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है. इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वालों के लिए भी रूट में बदलाव किए गए हैं. सोमवार और मंगलवार को दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक डीटीसी और अन्य सिटी बसों के मार्ग बदले जाएंगे.
इन रास्तों का भी रखें ध्यान
शांति पथ, विनय मार्ग और सरदार पटेल मार्ग से केंद्रीय सचिवालय और कनॉट प्लेस जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड और शेख मुजीबुर रहमान रोड के रास्ते जाएंगी. वहीं, केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें उद्यान मार्ग तक ही चलेंगी और फिर काली बाड़ी मार्ग, मंदिर मार्ग और शंकर रोड से वापस लौटेंगी.
Traffic Advisory
In view of Republic Day Celebrations, Beating Retreat Ceremony Rehearsals on 27th & 28th January, 2025, commuters are advised to follow the traffic arrangements for smooth movement & to avoid any inconvenience.
Kindly follow the advisory.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/SHVAeNIkxQ
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) January 26, 2025
यहां भी रहेगा रुट परिवर्तित
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला और आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाने वाली बसें एम्स से धौला कुआं, फिर रिंग रोड और रिज रोड होते हुए रानी झांसी रोड से आगे बढ़ेंगी. इसी तरह, आश्रम की ओर जाने वाली बसें रिंग रोड और सराय काले खां से होकर जाएंगी.
कनॉट प्लेस से कस्तूरबा गांधी मार्ग होते हुए इंडिया गेट जाने वाली बसें अब मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, रिंग रोड और सराय काले खां से होकर गुजरेंगी. इसी बीच पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस ट्रैफिक प्लान को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा को प्लान करें. खासकर जो लोग ऑफिस या जरूरी काम से बाहर निकलने वाले हैं, वे जाम से बचने के लिए पहले से अपने रूट चेक कर लें.
